Saturday, April 27, 2024

अखिलेश ने रवाना की समाजवादी पीडीए यात्रा, 27 जनवरी को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय से संविधान बचाओ- देश बचाओ समाजवादी पीडीए यात्रा को रवाना किया।


पार्टी का दावा है कि समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में यह यात्रा कई जिलों में जाकर लोगों को सपा से जोड़ने का काम करेगी। पीडीए यात्रा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों और पीड़ित अगड़ो को जोड़ेगी और समाजवादी आंदोलन को मजबूत करेगी। भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। पीडीए यात्रा और पीडीए पंचायत उसे बचाने का काम करेगी। पीडीए यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा का संदेश गांव-गांव तक जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं। हम पीडीए को मजबूत करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव में हमारा पीडीए भाजपा के एनडीए को हराएगा। भाजपा के सबका साथ के नारे से गैरबराबरी समाप्त नहीं हो सकती है। पीडीए हमारे लिए भगवान है। समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को सम्मान और हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी सरकार आने पर जातीय जनगणना कराकर सभी को सामाजिक न्याय दिलाया जाएगा।


समाजवादी पीडीए यात्रा 18 जनवरी को हरदोई, 19 जनवरी को शाहजहांपुर, 20 जनवरी को बदायूं, 21 जनवरी को सम्भल तथा 22 जनवरी को मुरादाबाद पहुंचेगी। यह यात्रा 23 जनवरी को बिजनौर, 24 जनवरी को बाया हरिद्वार होते हुए 25 जनवरी को सहारनपुर, 26 जनवरी को शामली, 27 जनवरी को मुजफ्फरनगर, 28 जनवरी को मेरठ, 29 जनवरी को गाजियाबाद पहुंचेगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवादी मूल्यों को बचाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी संविधान पार्टी है। इसलिए लोकतंत्र और संविधान बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादियों की है। आज कुछ पार्टियां समाज में जहर घोलने का काम कर रही है। नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार से किसान -नौजवान सभी लोग दुःखी और परेशान हैं। महंगाई-बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण इनके 10 साल के कार्यकाल में आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है जहां नौकरियां खत्म हो रही है। नौजवान सीवी लेकर घूम रहे हैं। पढ़े लिखे नौजवान वेटर और डिलीवरी बॉय की नौकरी करने पर मजबूर है। युवाओं को सम्मानजनक नौकरी नहीं मिल रही है। दूसरी ओर भाजपा सरकार तीर्थयात्रा पर है। पीड़ित लोगों की तकलीफ कौन सुनेगा।


उन्होने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर अग्निवीर योजना लाकर सेना में भी नौजवानों को आधी अधूरी नौकरी दे रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में अग्निवीर योजना खत्म करके नौजवानों को सम्मानजनक पहले जैसी सेना में नौकरी दी जाएगी। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक परम्पराओं की धज्जियां उड़ा रही है। सरकार विधानसभा में सदस्यों के सवालों का जवाब नहीं देती। भाजपा सरकार चाहती है कि उससे कोई सवाल न करे। जब लोकसभा में सदस्यों के सवालों से बचने के लिए करीब 150 सांसदों को निलम्बित कर दिया गया तो इस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।


श्री राहुल भारती ने कहा कि यह यात्रा गांव-गांव जाकर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हमले से जागरूक करेगी। लोगों के बीच पीडीए की समस्याओं पर समस्याओं पर चर्चा करेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद, मो शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, रामसागर यादव, समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय