Tuesday, April 29, 2025

भाजपा ईडी और सीबीआई के जरिए लोकसभा चुनाव प्रभावित करने का कर रही प्रयास: अखिलेश

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा देश के बड़े विपक्षी नेताओं के खिलाफ तमाम तरह की साजिश और षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश देश को प्रधानमंत्री देता है। लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा चुनाव है। उससे पहले साजिश के तहत विपक्षी नेताओं को फंसाया जा रहा है।

यह लोग ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

[irp cats=”24”]

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए जबरन विपक्षी नेताओं को फर्जी केस में फंसाती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इन हथकंडों से संघर्षशील नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 4 प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई जा रही है। इसका मतलब क्या 90 प्रतिशत बेरोजगारों को रोजगार मिल गया है? गैस सिलेण्डर, दूध, आटा, दाल सब महंगा हो गया है। महंगाई से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा के पास महंगाई कम करने का कोई भी जवाब नहीं है।

सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश का किसान छला गया है। उसको न तो एमएसपी मिली नहीं उसकी आय दुगनी हुई। गन्ना किसान को बकाया भुगतान भी नहीं मिला। नौजवान का भविष्य अंधेरे में हैं। शिक्षामित्र आज भी परेशान और बेहाल हैं। गरीब की रोजी-रोटी पर आफत है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराधी बेखौफ हैं। खाकी की साख में गिरावट है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय