Friday, April 26, 2024

रामलला के दर्शन जरूर करेंगे: अखिलेश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का पूरा निर्माण होने के बाद हम भी रामलला का दर्शन जरूर करेंगे।

यादव ने आज यहां पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव को उनके निवास थाना रौनाही के दोस्तपुररग्घू में श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का पूरा निर्माण हो जायेगा तो दर्शन क्यों नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा भी मंदिर बन रहा है हम आप लोगों को दर्शन करायेंगे। आप लोग अगर भगवान राम का दर्शन करा रहे हैं तो हम भी आपको न्यौता देंगे और अपने नेताओं से कहेंगे कि सब फोन नंबर, एडे्रस, व्हाटसएप नंबर याद रखें, हमारे भी मंदिर में दर्शन करने आप लोग आयें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ऐसा माना जा रहा है कि इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा कहती है कि हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या पार्टी तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है। विधायकों को किसी भी तरह का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाते हैं, क्या ये भ्रष्टाचार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने के लिये काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जो जनादेश देती है भाजपा उसका अपमान करने का काम करती है। प्रदेश और देश में महंगाई चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। केन्द्र और प्रदेश की सरकार इस पर ध्यान नहीं देती है। उन्होंने कहा भाजपा वाले कितना भी जोड़-तोड़ कर लें इस बार इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है, क्योंकि जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालेे कितना भी प्रयोग करें वह कामयाब होने वाला नहीं है। उन्हाेंने कहा कि अब भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।

वरुण गांधी को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ायेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपनी-अपनी जगह मजबूत हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी टूटने पर कहा कि भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रहती है और इससे भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या आ रहा था तो सडक़ पर इतने गड्ढे मिले हैं और कहते हैं विकास का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर चलना मुश्किल है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजनारायण पाण्डेय पवन, सपा विधायक अभय सिंह, सपा नेता चौधरी शहरयार, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, जिला महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम आदि नेता मौजूद थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय