Wednesday, May 14, 2025

सत्ता दल सदन में विपक्ष का सामना नहीं करना चाहता : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा में मंगलवार से शुरू होने वाली सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। अखिलेश ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार विपक्ष का सामना करना नहीं चाहती। सदन में तमाम समस्याओं पर चर्चा होना जरूरी है। सरकार विपक्ष के सवालों से बच रही है।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों, बेरोजगारों की सुनवाई नहीं हो रही है। यूपी में इंवेस्टमेंट कहीं नहीं दिख रहा है। आवारा जानवरों से किसानों की मौत हो रही है। सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण जरूरी है। जाति जनगणना की मांग कई दल करते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि जनता के मुद्दे सदन में उठाए जाएं। इसलिए नई नियमावली लाकर सदन में विरोध-प्रदर्शन रोक दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय