Thursday, July 4, 2024

अखिलेश यादव ने फहराया तिरंगा, बोले-आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान,भगवान है एक

लखनऊ -समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है।

श्री यादव ने पार्टी कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी,वे शहीद इतिहास में वे अमर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। भगवान एक है। हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते है। विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं हम उन सभी का सम्मान करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने हम लोगों को जो संविधान दिया है और डॉ राममनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण ने जो सिद्धांत और विचार दिये हैं उन पर चलकर देश में खुशहाली लायी जा सकती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, नेताजी मुलायम सिंह यादव समेत अन्य समाजवादी नेताओं ने संघर्ष का जो रास्ता दिखाया है समाजवादी लोग उसी रास्ते पर चलेंगे।

श्री यादव ने कहा कि आज भी किसान, नौजवान दुखी है। व्यापारी परेशान है। व्यापारियों को कारोबार में जो मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। हमारा देश कई मानकों में दुनिया के तमाम देशों से पीछे है। भाजपा सरकार पूरा बाजार दूसरों के हवाले कर रही है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर झूठ फैला रही है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकासकार्यो को धुंए में उड़ा दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते हैं। आने वाले समय में भाजपा से मुकाबला करना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय