Friday, April 18, 2025

अखिलेश यादव पीडीए की साइकिल यात्रा लेकर 30 अक्टूबर को पहुंचेंगे जनेश्वर मिश्र पार्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की पीडीए की साइकिल यात्रा में सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से साइकिल यात्रा में सम्मिलित होकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक आएंगे।

यह जानकारी पार्टी द्वारा जारी बयान में रविवार को दी गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अक्टूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) द्वारा प्रदेश में चल रही साइकिल यात्रा में शामिल होंगे। वहां से वह साइकिल यात्रा को लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक आएंगे। साइकिल यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के शामिल होने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें :   राहुल गांधी के मानहानि मामले में कोर्ट पेश नहीं हुए गवाह, 28 अप्रैल काे अगली सुनवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय