Wednesday, April 16, 2025

कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग का अमन गिरफ्तार

नोएडा। सामूहिक बलात्कार और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग के एक सदस्य को थाना बीटा-दो पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज है।
 

थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रवि काना, उसकी पत्नी मधु नागर, मैनेजर काजल झा, राजकुमार नागर, अनिल, विकी, अफसर, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, महकी नागर, अवध बिहार उर्फ अमर सिंह, विशाल, अमन, तरुण चोकर सहित 16 लोगों के खिलाफ 2 जनवरी वर्ष 2024 को थाना बीटा-दो में गैंगस्टर एक्ट से तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक महकी नागर, राजकुमार नागर, मधु नागर सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी रवि काना, काजल सहित कई लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आज इस गैंग के सक्रिय सदस्य अमन पुत्र राजेश को थाना बीटा-दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में बच्चों को बना लिया शिकार, जालसाज ने रची चालाकी से साजिश
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय