Friday, April 25, 2025

अमित ने बसपा छोड़ समर्थकों साथ थामा भाजपा का दामन

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव से पहले हरिद्वार में बसपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ बसपा नेता अमित चौधरी खेड़ी ने भी बसपा का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

लक्सर के वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौधरी ने अपने 500 से अधिक समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट मौजूदगी में भाजपा को सदस्यता ग्रहण की।

सांसद डा. निशंक और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी हैं, जिसमें सबके हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अमित खेड़ी के पार्टी में शामिल होने से हरिद्वार भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

[irp cats=”24”]

इस मौके पर अमित खेड़ी ने कहा कि पीएम और सीएम धामी की विकासोन्मुख नीतियों प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। अब पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय