Friday, April 25, 2025

वंदे भारत पर अराजकतत्वों ने बरसाए पत्थर, 4 खिड़कियों के टूटे शीशे

गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थरबाजी कर दी। पत्थर लगने से कोच संख्या सी1, सी3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। पत्थर चलने के दौरान यात्री घबरा गए। कोच के अंदर अफरातफरी मच गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन निर्धारित समय सुबह 06 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर के प्लेटफॉर्म संख्या 2 से रवाना हुई। ट्रेन अयोध्या से जैसे ही आगे बढ़ी सोहावल और देवरा कोट के बीच 08 बजकर 40 मिनट पर से 08 बजकर 45 मिनट के मध्य कोचों के दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। यात्री घबरा गए। ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। ट्रेन रुकी नहीं, अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रही।

4 खिड़कियों के टूटे शीशे, किसी यात्री को चोट नहीं

[irp cats=”24”]

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने कन्ट्रोल रूम को सूचना दे दी है। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही मामले की जांच कराई जाएगी। ट्रेन मैनेजर रितेश सिंह ने बताया कि चार खिड़कियों के शीशे चटके हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय