Saturday, April 19, 2025

कराची में नए साल की खुशी में चौतरफा गोलीबारी, 30 घायल, 65 गिरफ्तार

कराची। पाकिस्तान की सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक राजधानी कराची में नए साल पर हिंसा को रोकने के पुलिस के तमाम इंतजाम और प्रतिबंध धरे रह गए। आधीरात को घड़ी की टिक-टिक के साथ कराची की गलियां गोलियों की आवाज से दहल उठीं। इस गोलीबारी में कम से कम 30 लोग हो गए। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार समूचे महानगर में नए साल की रात को जमकर हवाई फायरिंग हुई। इसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हत्या के प्रयास के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सबसे ज्यादा गोलीबारी उत्तरी नाजिमाबाद, लियाकताबाद सी-आई एरिया, रिजविया सोसाइटी, हुसैनाबाद, बहादराबाद, शाह फैसल कॉलोनी, केमारी, नेटिव जेट्टी ब्रिज, ल्यारी, रैंचोर लाइन, क्लिफ्टन बाल्डिया टाउन, उत्तरी कराची, सी व्यू, कोरंगी, डालमिया, गुलशन-ए-इकबाल 13-डी, लाइंस एरिया, महमूदाबाद, पीआईबी कॉलोनी और मालिर में हुई है।

यह भी पढ़ें :  अमेरिका ने फार्मा उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की बनाई योजना, पहले निशाने पर चीन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय