Friday, September 20, 2024

अवैध सम्बन्ध से गुस्साए बेटे ने हमला कर मां काे किया घायल, उसके प्रेमी काे उतारा माैत के घाट

रायबरेली। जनपद के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अवैध सम्बंध के चलते मां और उसके प्रेमी पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी की माैत हाे गई, जबकि घायल मां का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आराेपी युवक काे गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।

गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में मोतीलाल का पुरवा के रहने वाले दीपक ने शुक्रवार देर रात अवैध संबंध की जानकारी पर अपनी मां अनिता (45) पर भी लकड़ी की फंटी से हमला कर दिया। लहुलूहान हालत में मां काे छाेड़कर आक्राेशित दीपक मां के प्रेमी कमलेश पासी (40) के घर पहुंचा और लकड़ी की फंटी से ही उस पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद दीपक मौके से फरार हो गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रेमी कमलेश की मौत हो गई, जबकि अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक युवक ने मां और उसके प्रेमी  पर हमला कर दिया था। इस हमले में प्रेमी कमलेश के सिर में गंभीर चोट लगने से माैत हाे गई है। घटना के बाद आराेपी युवक काे गांव में तलाश करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव काे पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय