Friday, May 16, 2025

नोएडा में 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। 15 हजार करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 24 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि नोएडा पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व जीएसटी फर्जीवाड़ी का पर्दाफाश किया था। जांच में करीब 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक का फर्जीवाड़ा सामने आया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आशीष अलावादी, बलदेव उर्फ बल्ली, विकास डबास, प्रवीन, अंचित गोयल, प्रदीप गोयल, अर्जित गोयल, रोहित नागपाल आदि की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी प्रवीन पुत्र ओमप्रकाश सेठिया निवासी वार्ड नंबर-11 जनपद छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ने बताया कि आठ दिन पूर्व इस मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने देश के अलग-अलग हिस्से में 2660 फर्जी कंपनी बनाकर इन कंपनियों के नाम पर इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त कर करीब 15,000 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। उन पर इनाम की राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के घरों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय