Thursday, May 15, 2025

गाज़ियाबाद में दिन निकलते ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, हीट वेव और लू से हालात खराब

गाज़ियाबाद। जिले में गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन निकलते ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। 20 की रफ्तार से चल रही हीट वेव और लू के चलते शहर में लॉक डाउन जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की माने तो अभी 2 जून तक गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं है।

 

डॉक्टरों ने लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस बार मई माह में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव का कहना है गाज़ियाबाद सहित पूरे एनसीआर में अभी गर्मी तेज रहेगी। सूरज की किरणे इस समय सीधी पड़ रही हैं। जिस कारण गर्मी का असर तेज है।

 

उन्होंने बताया अधिकतम तापमान में औसत से 5 डिग्री अधिक की वृद्धि हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया 2 जून के बाद तापमान तो कम होगा लेकिन गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय