Monday, April 28, 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आशा किरण ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता, खेल जगत में खुशी

रांची। मध्य प्रदेश में खेली जा रही पांचवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रविवार को 800 मीटर (यूथ, बालिका) दौड़ में झारखंड की आशा किरण बारला ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। आठ प्रतिभागियों के बीच आशा ने यह सफलता हासिल की है।

भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी की कैडेट और पूर्व में जेएसएसपीएस, रांची की कैडेट रही आशा की सफलता पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, कोच आशू भाटिया और प्रभात तिवारी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।

उल्लेखनीय है कि आशा किरण बारला ने इसके पूर्व तीन फरवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 1500 मीटर स्पर्धा में 4:43:50 सेकेंड का समय लेते गोल्ड मेडल जीता था। उसने पिछले वर्ष पंचकुला में आयोजित चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय