Saturday, April 26, 2025

मेरठ में ईद पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा करने की अनुमति मांगी

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव सोलन के रहने वाले किसान नेता ने डीएम को एक पत्र सौंपकर ईद के दिन नमाज पढ़ने वाले नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति मांगी है।

 

किसान नेता महबूब अली सोलाना ने डीएम दीपक मीणा को एक पत्र सौंपते हुए 11 अप्रैल को ईद के मौके पर शाही ईदगाह से गांव सोलाना व अन्य स्थानों पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की अनुमति मांगी है। किसान नेता ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोग एक महीना रमजान की इबादत करने के बाद देश का बड़ा और भाईचारे का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश की जनता के राजा है और राजा की नजर में जनता एक समान होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे कावड़ लाने वाले भाइयों पर मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा कराई जाती है उसी तरह मुस्लिम भाइयों पर ईद की नमाज पढ़ने के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प वर्षा करानी चाहिए।

[irp cats=”24”]

 

किसान नेता ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री कार्यालय से इस पर कोई विचार नहीं किया जाता तो उन्हें ईद की नमाज पढ़ने वाले लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की अनुमति दी जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय