Thursday, May 15, 2025

गाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की कॉलोेनी के एक परिवार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पांच को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

महिला का आरोप है कि बजरंग दल के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। सभी एकजुट होकर उनके घर में घुस गए और मारपीट की। आरोपियों ने महिलाओं से छेड़खानी की। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर राजू, आकश, विकास, अमर सिंह, सूरज समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद सही स्थिति सामने आएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय