Thursday, May 15, 2025

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति आयकर विभाग ने कुर्क की, सवा करोड़ की सम्पत्ति

गाजीपुर/लखनऊ । बांदा जेल में बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गाजीपुर में लगभग सवा करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने गुरुवार को कुर्क किया है।

लखनऊ से पहुंचे आयकर अधिकारी अभिषेक सहाय के नेतृत्व में गाजीपुर टीम पहुंची। टीम ने राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस के सहयोग से बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की। यह संपत्ति मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर भूमि थी।

सूत्रों की माने तो आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिन्हित किया गया है। अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय