Saturday, February 22, 2025

मेरठ में पति पत्नी के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट अंतर्गत श्याम नगर में देर रात की है। जहां एक युवक ने अपने पारिजनों के साथ ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से इलाका दहल उठा। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले फायरिंग का आरोपी युवक फरार हो गया। महिला के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मदीना गली निवासी जुबैर ने बताया की उसकी बहन का पति से विवाद चल रहा है। जिस कारण वो पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। पति पत्नी के बीच विवाद की असली वजह अवैध सम्बन्ध बताया जा रहा है। जुबैर ने बताया उसके जीजा आबिद के जूही नामक महिला से अवैध सम्बन्ध हैं। जिसके कारण उसकी बहन की अपने पति से लड़ाई होती रहती है।
उसने बताया की देर रात जीजा अपने परिजनों के साथ आया और मारपीट करने लगा। उसकी बहन ने जब विरोध किया तो जीजा ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता हैं कि युवक ने करीब 20 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय