Friday, September 20, 2024

मेरठ की धरा से 8 सितंबर को होगी पृथक राज्य की बड़ी लड़ाई की शुरुआत-भगत सिंह वर्मा

मुजफ्फरनगर। मेरठ के निकटवर्ती ग्राम आलमगीर बढला में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आने वाली पीढियां के भविष्य के लिए हम सबको मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई को लड़ना होगा। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था ठप्प है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की चपेट में है। प्रशासन पर शासन की पकड़ नहीं है। सभी विभागों में कर्मचारी अधिकारी दोनों हाथों से आम जनता को लूट रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनसंख्या के शिक्षित युवाओं की उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरी में नाम मात्र की भागीदारी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

पूर्वांचल के अधिकारी कर्मचारी पश्चिम की जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र 8 करोड़ जनसंख्या को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर मेरठ में राजधानी के साथ हाईकोर्ट सबसे ही बन जाएगा। वकीलों की चार दशक से अधिक लड़ाई के बावजूद भी अभी तक पश्चिम प्रदेश में सरकार हाई कोर्ट की बैच तक भी नहीं बन पाई है जो यहां की जनता के अधिकारों का सीधा-सीधा हनन है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 8 सितंबर को मेरठ की धारा से पृथक राज्य निर्माण की बड़ी शुरुआत हो गई है जिसकी तैयारी गांव-गांव पंचायत करके की जा रही है।

 

 

भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों गरीबों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों युवाओं में छात्रों से अपने अस्तित्व को बचाने के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए भारी संख्या में दौआब बैंकट हॉल मेरठ पहुंचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। किसान भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।

 

 

भगत सिंह वर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति से देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज माफ करने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने डॉ एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने आवारा व छुट्टा पशुओं से किसानों की खेती को बचाने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने 58 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग किसानों को₹10000 प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन दिलाने किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली दिलाने कृषि यंत्रों ट्रैक्टर खाद बीज कीटनाशक दवाओ डीजल से जीएसटी में सभी टैक्स समाप्त कराने गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल दिलाने चीनी मिलों से गन्ना किसानों को तत्काल गन्ना भुगतान व ब्याज दिलाने एम एस पी को गारंटी कानून बनाने व पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण कराने की मांग की।

 

 

बैठक की अध्यक्षता चौधरी मनजीत सिंह ने की और संचालन रामकुमार नेता ने किया। बैठक में सत्येंद्र चौधरी गोदारा, एक्स सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, नरेंद्र सिंह गोदारा, अनिल शर्मा धर्मेंद्र सिंह मुकेश योगेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह विपिन गोदारा हर्ष गोदारा दीपक गोदारा नीटू गोदारा अनिल कुमार अनुज चौधरी गुरु महेंद्र सिंह चमन गोदारा युद्धवीर गोदारा देवेंद्र सिंह युद्धवीर गुरदयाल सिंह रोबिन सिंह आशीष मिंटू रवि पाल गुड्डू गोदारा मनोज गोदारा राजवीर सिंह अंकित चौधरी पवन मुनेश शुभम सुधीर जयंत अमरजीत अभिषेक गोदारा सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय