Saturday, April 12, 2025

शामली में कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार चार लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

शामली। जनपद के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर वैगनआर कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर ई रिक्शा चालक रॉन्ग साइड से यू टर्न ले रहा था ई रिक्शा में सवार 4 लोगों की गंभीर हालात निजी अस्पताल में भर्ती कार की जबरदस्त भिड़ंत में ई-रिक्शा के उड़े परखज्जे करोड़ी मोड पर ई रिक्शा व कार की जबरदस्त भिड़ंत कार चालक मौके से फरार पुलिस मौके पर थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे 709B का मामला का है।

 

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे का है। जहां पर तेज रफ्तार कार ने सवारी से भरी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.वही टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया गया है, कि ई-रिक्शा चालक रॉन्ग साइड से रिक्शा को यू टर्न कर रहा था। तभी तेजी से पीछे से आ रही वेगनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

जिसके चलते ई-रिक्शा के परखज्जे उड़ गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रत्येकदर्शी ने घायलों को पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। लेकिन चारों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच पड़ताल में कर रही है। वही सभी चारों गंभीर शामली के गांव करोड़ी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें :  वक्फ बिल संशोधन समय की जरूरत: अनिल कुमार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय