Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, दूसरा घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर देवला गांव के पास कार की टक्कर लगने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल (21) पुत्र राजू निवासी कमो माजरा थाना बेहट अपने नाना बीर सिंह के यहां आया हुआ था। दोनों एक बाइक पर थाना रामपुर मनिहारान के गांव तेलीपुरा जा रहे थे। बेहट रोड पर गांव देवला के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बादल और बीर सिंह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायल को एसबीडी जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने बीर सिंह (58) पुत्र सरजीत सिंह निवासी उसंड को मृत घोषित कर दिया। जबकि बादल को भर्ती कर लिया गया। बाद में उसे भी जिला अस्पताल से बाजोरिया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बादल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय