Sunday, March 24, 2024

नोएडा के श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में आज धमाल मचाएंगें भजन सम्राट कन्हैया मित्तल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री श्याम सेवक परिवार द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम के आयोजक विकास जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भजन सम्राट  कन्हैया मित्तल, जिन्होंने जो राम को लाए थे हम उनको लाएंगे भजन गाकर सनसनी मचा दी थी। इनके साथ  शीतल पांडेय, मनीषा ठाकुर और वीरेंद्र सितारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

श्री जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। वृंदावन का रास, नासिक का ढोल, बैगपाइपर बैंड, कोलकाता का भव्य फूलों का सिंगार, छप्पन भोग, राधा रसोई, घोड़े आदि की भव्य सवारी के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम आयोजक अमित गोयल ने बताया कि आज परिवार द्वारा मेहंदी का आयोजन करवाया गया इसमें परिवार के सभी सदस्यों ने बाबा का रंग अपने हाथों पर लगवाया। कल परिवार की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य के साथ शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगी।

कार्यक्रम आयोजक सौरभ सिंघल ने बताया कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से इतिहास बनाएगा और लम्बे समय तक इस कार्यक्रम को याद रखा जाएगा। सिक्योरिटी की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। पुलिस विभाग द्वारा और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड द्वारा चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी के द्वारा रखी जा रही है।

आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, संरक्षक मूलचंद गुप्ता, प्रवीण गर्ग, मनोज बंसल, मनोज जैन, विनय जैन, प्रिंस जैन, भारत बंसल, संदीप गर्ग, विशाल गर्ग, सचिन गोयल, नरेश गर्ग, यश गर्ग, राकेश कुमार, राजेश जिंदल अन्य सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,290FollowersFollow
42,017SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय