Wednesday, April 2, 2025

सहारनपुर में भीम आर्मी नेता को मारी गोली, मंत्री ब्रजेश सिंह के गांव का है मामला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के गांव जड़ौदा जट्ट में बाइक सवार बदमाशों ने भीम आर्मी पदाधिकारी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। प्राथमिक पड़ताल में मामला पुरानी रंजिश का माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देवबंद कोतवाली क्षेत्र के जड़ौदा जट गांव में राहुल पुत्र किरणपाल को बाइक सवार तीन युवकों ने उस समय गोली मारकर घायल कर दिया जब वह अपने गांव स्थित जन सेवा केंद्र पर बैठा हुआ था, घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। राहुल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। राहुल भीम आर्मी के ग्राम अध्यक्ष भी हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे की घटना है।

घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई और युवक को देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देवबंद कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी में जुटी हुई है। देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है, आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करके पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित पक्ष की ओर से तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई  है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय