Tuesday, April 1, 2025

मुख्तार गैंग के सदस्य अंगद राय पर यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। मुख्तार गैंग पर शासन की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार को मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के सदस्य अंगद राय पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुनादी करते हुए अंगद राय की दो प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत सात करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

अंगद राय की जयराम के दुनिया से अर्जित धन के बदौलत संपत्तियों की रिपोर्ट राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस की एक विशेष टीम ने तैयार किया था। जगजीवनपुर स्थित 650 वर्ग मीटर के कमर्शियल प्लॉट और उस पर निर्मित रेजिडेंशियल बिल्डिंग को मुनादी करने के साथ ही भांवरकोल पुलिस ने कुर्क कर लिया।

इसके साथ ही, शेरपुर खुर्द स्थित अंगद के पैतृक गांव में बने घर को भी पुलिस ने मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कुर्क किया है।

भांवरकोल थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को कुर्की गई दोनों संपत्तियों की कुल बाजार कीमत सात करोड़ की आंकी गई है। आगे भी कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। उसकी कुर्की की गई संपत्तियों को पुलिस ने सील कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय