Saturday, March 29, 2025

पारिवारिक विवाद के चलते पति ने खोया आप, न्यायालय परिसर में पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

रायबरेली। दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। न्यायालय परिसर में महिला पर हुए हमले के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रंभा का पुरवा की रहने वाली उमा सिंह का अपने पति दुखहरन सिंह से पारिवारिक विवाद न्यायालय में चल रहा है। उमा सिंह मंगलवार को इसी विवाद में पेशी पर आई थी। वह न्यायालय परिसर स्थित अभियुक्त लॉकअप के पास अपने वकील के चेंबर में बैठी थी, उसी समय उसके पति दुखहरण सिंह ने महिला पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में महिला के पेट मे दो गंभीर घाव हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

पीड़िता के वकील सनोज यादव ने बताया कि उमा सिंह की 22 साल पहले नसीराबाद थाना क्षेत्र तिवारी पुर के रहने वाले दुखहरन सिंह से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दुखहरन सिंह कमाई के लिए विदेश गया और जब वापस लौटा तो उसका व्यवहार बदल गया। वो आये दिन अपनी पत्नी को पीटने लगा। पति की पिटाई से परेशान पत्नी ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। जिसका मुकदमा लंबित है। मंगलवार को पेशी के दौरान पति ने पत्नी पर हमला बोल दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ़्तार कर लिया है मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कोर्ट परिसर में पति द्वारा पत्नी पर हमला करने की जानकारी मिली है,दोनों का आपसी विवाद है।आरोपित को गिरफ़्तार करके जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय