Sunday, May 18, 2025

सहारनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत

सहारनपुर (गंगोह)। अज्ञात वाहन ने बीती रात एक बाइक को कुचला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय हुसैन पुत्र महबूब निवासी गंगोह,मौहल्ला गुलाम औलिया,कलन्दर चौक बीती रात  बाइक से अपने एक साथी के साथ गंगोह से जलालाबाद की ओर शामली के गांव बंटीखेड़ा जा रहा था।

अचानक उसकी बाइक का तेल खत्म  हो गया। गांव सोंजनी मुख्य मार्ग पर उसका साथी पीछे पैदल चल रहा था और हुसैन बाइक को धकेलकर चल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार वालो में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय