Monday, May 5, 2025

आगरा में बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के कमला नगर क्षेत्र में बुधवार तड़के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला रामबल निवासी आकाश न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी अपने भाई की शादी में शामिल होकर पत्नी मीनू के साथ देर रात घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में मीनू की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार सुबह आकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। उनका कहना था हादसे के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह चार बजे पुलिस ने जाम खुलवाया। इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय