Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र हुए घायल,अस्पताल में भर्ती, चालक फरार 

देवबंद (सहारनपुर)। सिडकी-झबरेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सहारनपुर निवासी उस्मान (44) बाइक पर उत्तराखंड के झबरेड़ा स्थित रिश्तेदारी में हो रहे समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।
साथ में पिता फरमान भी था। जब वह सिडकी-झबरेड़ा मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक ट्रैक्टर को गलत दिशा में मोड दिया। जिससे ट्रैक्टर का अगला पहिया लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
गनीमत रही कि उस्मान ने हैलमेट पहना हुआ था वरना उसका सिर पहिये के नीचे आकर कुचला जाता। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय