Friday, May 16, 2025

पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रहीं मौजूद

पौड़ी। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा। राज्य की सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है।

अनिल बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

नामांकन से पहले अनिल बलूनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का कंडोलिया, पौड़ी में स्वागत किया। स्मृति आज मेरे नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील हेतु पौड़ी नगर पहुंची हैं।”

अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल से है। वह बुधवार को नामांकन पत्र भरेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय