Sunday, May 19, 2024

भाजपा ने जनता को धोखा दिया, नहीं किया कोई काम : अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ को कचरा बना दिया। नालियों तक की सफाई नहीं हो पाई है। जनता के लिए भाजपा ने कोई काम नहीं किया है। सरकार ने जनता को धोखा दिया है। यह आरोप नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के लिए सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाए।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार बढ़ा है। इन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश को कूड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये मेट्रो समाजवादियों की देन है। यह समय में पूरा हुआ और बजट नहीं बढ़ाया गया। जितना सपा सरकार में काम हुआ उससे आगे इस सरकार ने काम नहीं बढ़ाया। यह काम अगर किया गया होता तो महिलाओं और जनता को बेहतर ट्रांसर्पोटेशन मिलता।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सपा अध्यक्ष ने मौसम में बदलाव के बाद हुई बारिश के सवाल पर कहा कि गोरखपुर की जनता का दुर्भाग्य होगा कि वह इस बार भी नावों में निकलना पड़ेगा। गोरखपुर में भी डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद काम नहीं हुआ। अगर डबल इंजन की सरकार ने काम किया होता तो जनता को मेट्रो में सफर करने का मौका मिलता, लेकिन उन्हें इस साल भी मेट्रो में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा।

अखिलेश ने कहा कि इस मेट्रो में सफर कर संदेश देना चाहता हूं कि नगर निकाय चुनाव में सपा महापौर वंदना मिश्रा और सभी उम्मीदवारों को जिताएं, मैं भरोसा दिलाता हूं कि विकास का पहिया मेट्रो की तरह आगे बढ़ता रहेगा। अखिलेश यादव ने सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन से भूतनाथ मार्केट स्टेशन के लिए यात्रा करते हुए उसमें सफर करने वालों और जनता से बातचीत की और पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और उम्मीदवार उपस्थित रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय