Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव आज, भाजपा ने उतारे पांच पार्षद

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव के लिए आज सदन की बैठक बुलाई गई है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सभी सदस्यों को चुनाव जीताकर भेजा जाएगा। भाजपा ने अपने पांच पार्षदों को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें इससे पहले कार्यकारिणी के सदस्य चुनाव में हंगामा हो गया था और बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई थी। उसके बाद अब आज बैठक बुलाई गई है। भाजपा ने जिन पांच सदस्यों की घोषणा की है उनमें पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद अमित त्यागी(मुदगल), पार्षद नीरज गोयल, पार्षद नरेश भाटी और पार्षद पूनम सिंह को चुनाव में प्रत्याशी बनाकर उतारा है।

 

 

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पूर्व में भाजपा संगठन ने चार सदस्यों को कार्यकारिणी चुनाव में उतारा था। लेकिन इस बार हमने पांच सदस्यों को प्रत्याशी बनाया है। जिनको जीताकर हम कार्यकारिणी के सदस्य बनाएंगे। गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। कार्यकारिणी के चुनाव में अधिक संख्या भाजपा के सदस्यों की होनी चाहिए। इसलिए हमने संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ बातकर भाजपा के पांच पार्षदों को प्रत्याशी बनाकर चुनाव में उतारा है।

 

 

इसको लेकर मुख्य सचेतक पार्षद दल अमित त्यागी(मुदगल) ने सभी मतदाताओं को जारी की व्हिप जारी किया है।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महापौर सुनीता दयाल ने निर्देशों पर मुख्य सचेतक पार्षद दल अमित त्यागी(मुदगल) ने नगर निगम के मा.कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के चुनाव के लिए सभी मतदाताओं(पार्षदो) को व्हिप जारी की है। जिसमे सभी को पार्टी के निर्देश पर आज सदन की बैठक में प्रत्याशी के पैनल पक्ष में मतदान करना होगा।

यह भी पढ़ें :  गाज़ियाबाद में राजनगर एलेवेटेड रोड को वसुंधरा, इंदिरापुरम व सिद्धार्थ विहार से जोड़ने की तैयारी, जीडीए शीघ्र ही शुरू करायेगा फिज़िबिलिटी स्टडी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय