Monday, May 19, 2025

भाजपा हमेशा करती रही है धर्म की राजनीति-अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है लेकिन भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना एवं नफरत फैलाना धर्म नहीं अधर्म है।

 

 

गहलोत ने शुक्रवार को यहां अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया। परन्तु यह तथ्य यह है कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों एवं विधानसभा चुनावों में अधिकांश धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला- हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है।

 

 

उन्होंने कहा कि यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर विजय हमेशा धर्म की होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय