Monday, March 31, 2025

मुज़फ्फरनगर में भाजपा नेता ने किया था बलात्कार, गर्भवती होने पर किया था गर्भपात का प्रयास, भेजा गया जेल

मोरना। दुष्कर्म करने व गर्भवती होने तथा गर्भपात का प्रयास करने के गम्भीर आरोप युवती ने भाजपा नेता पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की थी। कार्रवाई न होने पर पीडिता ने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दे डाली थी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया था कि वह मोरना स्थित विकास खण्ड कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य करती थी, जहां उसकी जान पहचान एक भाजपा नेता अंकुर खटाना से हो गयी। भाजपा नेता ने उसके साथ दोस्ती बढाकर धोखे से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने गर्भपात कराने का भी प्रयास किया। पीडिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की तथा कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। भोपा पुलिस द्वारा बीते 5 जौलाई को आरोपी अंकुर खटाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता अंकुर खटाना निवासी गांव खोकनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला दो अलग-अलग जातियों से जुडा होने के कारण चर्चाओं का केन्द्र बना हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय