Thursday, May 9, 2024

नोएडा में भाजपा नेत्री के पुत्र ने पुलिस पर तानी पिस्टल, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना फेस-वन क्षेत्र में बुलेट पर सवार होकर जा रहे भाजपा नेत्री के  बेटे को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तान दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने भाजपा नेत्री के बेटे सहित दो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक विदेशी पिस्टल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

बंदी बनाए गए युवक के खिलाफ गाजियाबाद के खोड़ा थाने में पुलिस वालों के साथ मारपीट करने सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस सेक्टर-8 के पास गश्त कर रही थी, तभी एक बुलेट मोटरसाइकिल पुलिस को आती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका तो युवकों ने पुलिस वालों पर पिस्टल और तमंचा तान दिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास एक यूएसए मेड अवैध पिस्टल तथा देशी तमंचा मिला है।

उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र प्रमोद भाटी तथा शुभम कुमार पुत्र शंभूनाथ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन आरोपियों ने वर्ष 2017 में खोड़ा थाना में तैनात पुलिसवालों के साथ मारपीट किया था। उन्होंने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गौरव भाटी की मां श्रीमती उषा भाटी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खोड़ा नगर पालिका गाजियाबाद के पद पर हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी को छुड़वाने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा अवैध शस्त्र से लोगो को अपनी दबंगई दिखाते है तथा दुकानों से बिना पैसे दिये सामान ले लेते है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय