Sunday, April 27, 2025

भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते है – सतेन्द्र शिशौदिया

गाजियाबाद। भाजपा संगठन ने समूचे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखते हुए इसकी शुरूआत की है। अभियान की शुरूआत दो सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 3 सितम्बर को संगठन के 8800002024 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाकर की गई। सदस्यता अभियान के विषय में पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया मौजूद रहे। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओं में मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं से जुटने का आग्रह किया है।

[irp cats=”24”]

 

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा अपनी सदस्यता के आधार पर भाजपा ने विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 75 लाख और गाजियाबाद में पांच लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्त्ता दृढ़ संकल्प के आधारभूत निश्चित तौर पर अवश्य पूरा कर लेंगे।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी की तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी। इनमें मिस कॉल, क्यूआर कोड, भाजपा की वेबसाइट व नमो एप के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है, जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव कराए जाते हैं। वैसे देश में करीब 1500 छोटे बड़े राजनीतिक दल हैं, लेकिन ज्यादातर केवल सदस्यता और संगठन चुनाव की बात ही करते हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय