Tuesday, April 22, 2025

भाजपा महिला मोर्चा की कार्य समिति की बैठक का आयोजन, मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन आज गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय महिला मोर्चा से प्रवासी कादम्बरी व डा. श्वेता कौशिक ने केन्द्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

डा. श्वेता कौशिक ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्जवला योजना, आवासीय योजना, रेहडी पटरी ऋणी योजना, मुद्रा लोन व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय महिला मोर्चा से प्रवासी कादम्बरी, डा. श्वेता कौशिक, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, सभासद बोबी सिंह व काफी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में दोस्त निकले हत्यारे, कूकड़ा से गायब था ई रिक्शा चालक, युवक का शव ककराला के जंगल से बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय