Monday, April 28, 2025

BJP विधायक नंदकिशोर बोले-किसी ने मंदिरों पर हमला किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे,हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी

गाजियाबाद। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जो घटना हुई है वह निंदनीय है। महाराज ने जो कहा वो विषय अलग है। लगातार जिस तरह सनातन पर हमले हो रहे हैं, इससे स्वाभाविक है कि उनसे आवेश में कोई बात निकली हो। ये मंदिर किसी का नहीं है। ये मंदिर पर नहीं सनातन पर हमला हुआ है।

 

नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यदि किसी ने मंदिरों पर हमला किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने अपनी बात को जोरदार तरीके से रखते हुए यह भी कहा कि देश कानून के अनुसार चलेगा और इसे किसी अन्य देश (जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश या सीरिया) से तुलना नहीं की जानी चाहिए।

[irp cats=”24”]

 

उनका कहना कि “हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी” समाज में ताकत और शक्ति का प्रदर्शन करने वाला वाक्य है, जो यह बताने के लिए कहा गया है कि वे भी किसी प्रकार की कमजोरी नहीं दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी संवैधानिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि वे मर्यादा में रहकर बात कर रहे हैं, लेकिन अगर कट्टरपंथियों द्वारा कोई गलत कदम उठाया गया, तो उन्हें भी अपनी मर्यादा लांघनी पड़ सकती है।

 

 

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर आज रविवार को भी बवाल जारी है। कैला भट्टा में लोगों ने महंत की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस के कहने पर लोग हटे नहीं। इस पर उन्हें पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा। इस मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार की रात डासना मंदिर के बाहर हुए बवाल के मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। जगह-जगह प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने पांच केस दर्ज किए हैं। कैला भट्ठा के मामले में युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम, अरविंद गौतम, कपिल गौतम, हासिम और अर्पित को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

इससे पहले शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में लोग शिवशक्ति धाम पहुंच गए थे। महंत मंदिर में मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बल पूर्वक खदेड़ा। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। ये हैं आमिर, शहजाद, साजिद और शोएब। सभी मसूरी के निवासी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय