Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में भाजपा सांसद अरुण गोविल ने पत्नी संग किया ‘घर-घर रामायण’ अभियान का शुभारंभ

मेरठ। भाजपा सांसद और टीवी के राम अरुण गोविल ने अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल के साथ घर-घर रामायण अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान के अन्तर्गत पहला कार्यक्रम लज्जा फार्म हाउस, फतेहपुर नारायण गांव में और दूसरा कार्यक्रम सामुदायिक केंद्र, कैली गांव में आयोजित हुआ।

 

मुजफ्फरनगर में मेरठ के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, साथी को भी मारी गोली, गंभीर

[irp cats=”24”]

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में सांसद अरुण गोविल ने कहा, “यह अभियान मेरा व्यक्तिगत अभियान नहीं है, बल्कि यह आप सभी का अभियान है। यह पूरे देश और राष्ट्र का अभियान है। हमें इस अभियान में पूरे मनोयोग और उत्साह से भाग लेना चाहिए। इसी के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित कर सकते हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश अपनी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना है, बल्कि समाज में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना भी है।

 

कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे ने मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पुलिस से मुठभेड़ में मूंछ का बेटा साथी समेत हुआ लंगड़ा

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे देश में एकता और समरसता का वातावरण निर्मित होगा, जो सामाजिक और राष्ट्रीय प्रगति के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान रामायण के महत्व पर चर्चा की गई और इसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों और समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई। इस पहल को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम बताया गया।

 

मुज़फ्फरनगर में कुख्यात सुशील मूंछ पर 1 लाख का इनाम किया घोषित

 

उपस्थित लोगों ने सांसद अरुण गोविल के विचारों का समर्थन किया और इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। आज के इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर कुलदीप मंडल अध्यक्ष अनुज नागर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रधान जी ग्राम प्रधान ब्लॉक प्रमुख अशोक त्यागी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय