Saturday, March 29, 2025

हरीश रावत का निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर  भाजपा अध्यक्ष ने ली चुटकी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का निकाय चुनाव के लिए वोटर सूची में नाम नहीं होने पर चुटकी लिया है। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि हरीश रावत कितने जागरूक मतदाता हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरदा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की​ जीत से कांग्रेस बौखला गई है। हरीश रावत कभी हरिद्वार से तो कभी अल्मोड़ा और कभी उधम सिंह नगर से चुनाव लड़ते हैं। उन्हें यह मालूम नहीं कि वो किस शहर या ग्रामीण क्षेत्र के वोटर हैं। मतदान के दिन वह अपने मत को ढूंढने निकलते हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जैसे वरिष्ठ नेता को इस तरह की नाटकबाजी और हल्की राजनीति से बचना चाहिए।

महेंद्र भट्ट ने हरीश रावत को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भी जागरूक मतदाता बनना चाहिए और समय रहते अपने मत को सुनिश्चित करना चाहिए था। महेंद्र भट्ट ने ‘स्वयं अपना उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा,’मैं भी ग्रामीण क्षेत्र का मतदाता हूं। इसी वजह से मैं भी आज स्वाभाविक रूप से वोट नहीं कर पाऊंगा।’ बेहतर होता कि हरदा की सच्चाई को स्वीकार करते। इस तरह के दिखावटी और बनावटी नाटक से हल्की राजनीति करना ऐसे वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय