Saturday, May 11, 2024

भाजपा ने की 72 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर व त्रिवेंद्र रावत भी लडेंगे लोकसभा चुनाव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा दिन का वक्त नहीं बचा है। बुधवार को भाजपा ने 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर और पीयूष गोयल समेत 72 दिग्गजों के नाम हैं। गडकरी को नागपुर और खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बुधवार को भाजपाई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा विधानसभा में करनाल विधायक पद से इस्तीफा दिया था। खट्टर ने इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ा था। उनके स्थान पर नायब सिंह सैनी को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी।

महाराष्ट्र से 20 नामों पर लगी मुहर

महाराष्ट्र राज्य के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है। नंदुरबार से हिना विजयकुमार गावित, जलगांव से स्मिता वाघ, रावेर से रक्षा निखिल खडसेस अकोला से अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास चंद्रभानजी, चंद्रपुर से सुधीर मुंगटीवार, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल, जालना से रावसाहेब दादाराव दानवे, भिवंडी से कपिल मोरेश्वर, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेचा, पुणे से मुरलीधर किशन, अहमदनगर से सुजय राधाकृष्ण, बीड से पंकजा मुंडे, लातूर से सुधार तुकाराम, माढा से रणजीत सिन्हा हिंदूराव, सांगली से संजयकाका पाटिल, आदिलाबाद से गोजाम नागेश, पेद्दापल्ले से गोमासा श्रीनिवास, मेडक से माधवनेनी रघुनंदन, महबूबनगर से डीके अरुणा, नल्गौड़ा से सईदा रेड्डी और महबुबाबाद से अजमीरा सीताराम नाइक से टिकट दिया गया है।

हिमाचल से 2  नामों का ऐलान

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में दोनों लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को टिकट दिया गया है।

हरियाणा से 6  नामों का ऐलान, खट्टर को करनाल से टिकट

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में हरियाणा राज्य से 6 नाम फाइनल किए हैं। करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह और गुडगांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव को टिकट दिया है।

गुजरात से 10 नामों पर लगाई मुहर

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में गुजरात राज्य से 7 नाम फाइनल किए हैं। अहमदाबाद पूर्व से हसमुख भाई सोमाभाई पटेल को टिकट दिया गया है। वडोदरा से रंजनबेन भट्ट को टिकट दिया है। वहीं, सूरत से मुकेशभाई चंद्रकांत पर भरोसा जताया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय