Monday, April 28, 2025

भाजपा का माइक्रो प्लान,8 लाख कार्यकर्ता 11 करोड़ वोटरों को जोड़ेंगे, गांव से लेकर शहर तक की स्थिति को करेंगे मजबूत, मेयर से लेकर बीडीसी तक को मिलेगी ट्रेनिंग

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर कर ली है। भाजपा सभी 80 सीटों पर विस्तारक तैयार कर रही है तो दूसरी तरफ सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब इस चुनाव से पहले BJP पहली बार उन 8 लाख लोगों के लिए भी ट्रेनिंग सेशन शुरू करने जा रही है जो जिम्मेदार पदों पर बैठे हैं। गांव से लेकर शहर तक अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है।

 

आखिर उनकी जनता के प्रति जो जवाबदेही है, उसे कैसे पूरा करना है। कैसे आम लोगों से डायरेक्ट कनेक्ट होना है। BJP ना केवल महानगरों में, बल्कि नगर पालिकाओं और पंचायतों में, यहां तक कि जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों के जरिए गांव से लेकर शहर तक अपनी स्थिति को बहुत मजबूत करना चाहती है।

[irp cats=”24”]

 

भाजपा कार्यकर्ताओं का लगातार प्रशिक्षण चलता रहता है, लेकिन पहली बार उन लोगों के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है जो पंचायत से लेकर नगर निगम तक में पार्टी का चेहरा हैं। BJP मेयर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, BDC को ट्रेनिंग देने जा रही है।

भाजपा इस प्रशिक्षण अभियान की योजना माइक्रो लेवल पर बनाई है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या को जोड़ दें तो यह लगभग 8 लाख के आसपास पहुंच जाती है।

इसकी शुरुआत सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन के साथ होने जा रही है। BJP के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 22 और 23 जुलाई को लखनऊ दौरे पर थे। उनका सारा फोकस इस प्रशिक्षण पर था। 7 और 8 अगस्त को यूपी के 67 जिला पंचायत अध्यक्षों की हरियाणा में ट्रेनिंग होगी।

बीएल संतोष की बैठक के बाद ही BJP ने यह तय किया कि हर जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों के लिए ट्रेनिंग सेशन रखा जाएगा। 7 और 8 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन हरियाणा के सूरजकुंड में हो रहा है, जिसमें 2 दिनों में कुल 6 सेशन होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश से BJP के 67 जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। इस सेशन में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

इस ट्रेनिंग सेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जीत का मंत्र दे सकते हैं। जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अलग-अलग क्षेत्र में ट्रेनिंग देने जाएंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी सेशन में जाकर ट्रेंड करेंगे। हालांकि इसके पीछे मकसद ये भी है कि जो दूसरे दलों से आकर चुनाव जीतकर इन पदों पर बैठे हैं, वो BJP की रीति-नीति को भी ठीक ढंग से समझ लें। सरकार के कुछ मंत्रियों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी भी इसमें जाकर लोगों को ट्रेंड करेंगे। और अपनी स्थिति को बहुत मजबूत करेंगे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय