Sunday, September 29, 2024

400 का लक्ष्य पार करने को संकल्पित भाजपा चली गांव की ओर, यूपी के हर घर पर देगी दस्तक

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर 400 का लक्ष्य पार करने को संकल्पित भाजपा अब गांव की ओर निकल पड़ी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से भाजपा चार फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद अभियान चलाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर चौपालों तथा बूथों पर चर्चा करेंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं लोकसभा बैठक राजधानी लखनऊ के विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में संपन्न हुई।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि इस बार प्रत्येक बूथ पर गत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य है। संगठन के विभिन्न अभियान व कार्यक्रम लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम है। हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 2024 में विजय का आधार बनेगा। गांव चलो अभियान में प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास करेंगे। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के बढ़ते सम्मान से राष्ट्र का यशोगान लेकर गांव में संवाद करेंगे।

26 करोड़ लोगों से सीधा संवाद, सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिन संकल्पों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच पहुंची, ऐसे सारे संकल्पों को मोदी सरकार व योगी सरकार ने पूरा किया है। कार्यकर्ता गांव-गांव हर घर की दहलीज पर दस्तक देकर भाजपा सरकार की योजनाएं पहुचाएंगे। प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के प्रति तथा सरकार की सुदृढ़ कानून व्यवस्था के प्रति अडिग है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से 26 करोड़ लोगों तक सीधा संवाद करना है। शत-प्रतिशत विजय का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है।

गांव चलो अभियान लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत, विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत, चंद्रमा तथा सूर्य को मापने वाला भारत, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक सामर्थ्यवान भारत के साथ जनसंवाद का माध्यम बनेगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि 30 जनवरी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक और दो फरवरी को मंडल की कार्यशालाएं संपन्न होगी। अभियान के तहत नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का भी काम करना है। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय