Sunday, April 13, 2025

BJP के नए जिलाध्यक्षों का नाम तय, 44 जिलों में बदले जाएंगे, मुज़फ्फरनगर में सुधीर सैनी का नाम हुआ फाइनल

लखनऊ/मुज़फ्फरनगर- यूपी में भाजपा ने 2024 के लिए मिशन-80 का लक्ष्य रखा है। पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने में जोर-शोर से जुटी भी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को यूपी की कमान संभाले एक साल से ज्यादा का वक्त भी हो गया है, लेकिन अभी तक 2024 के लिए जिलों की टीम तैयार नहीं हो पाई थी।

उम्मीद थी कि 31 अगस्त तक पार्टी नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर देगी लेकिन देर रात तक भी जारी नहीं हो पायी, अब अगले एक दो दिन में जारी होने की सम्भावना है लेकिन मुज़फ्फरनगर के लिए सुधीर कुमार सैनी को फिर जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है।

पश्चिम क्षेत्र में 19 जिले आते हैं इसमें अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद जिला, गाजियाबाद महानगर, हापुड़, मेरठ जिला, मेरठ महानगर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद जिला, मुरादाबाद महानगर, नोएडा महानगर, रामपुर जिला, सहारनपुर जिला, शामली जिला, बागपत जिला, सम्भल और बिजनौर जिला शामिल हैं। इसमें से 10 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इनमें मुज़फ्फरनगर, मेरठ,अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष बदले जा रहे है। मेरठ में जिलाध्यक्ष विमल शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुन लिए गए है जिसके बाद यहाँ नया जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मेरठ और मुज़फ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की पसंद के अध्यक्ष बनाये जा रहे है। मुज़फ्फरनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सैनी को फिर जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। यहाँ बीजेपी के अन्य नेता विनीत कात्यान को अध्यक्ष बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्ही की पसंद को वरीयता दी है। अधिकृत सूची किसी भी समय जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ पर लालू यादव का पुराना बयान वायरल, भाजपा नेता बोले- वह गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय