Saturday, April 12, 2025

भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर भाजपा का आप को अल्टीमेटम

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर लगी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण में देरी ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। हाल ही में पंजाब भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर शहीद-ए-आजम का अपमान करने का आरोप लगाया था। अब भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य सरकार को प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ने 72 घंटे में इसका अनावरण नहीं किया है तो पंजाब के आम लोगों के साथ वह खुद सोमवार को अनावरण करेंगे। केवल सिंह ढिल्लों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हमने तीन दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस की थी। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नारे के साथ शुरू हुई थी। सरकार बने तीन साल हो गए, इन्होंने भगत सिंह को भी सिर्फ धोखा ही दिया है। शहीद-ए-आजम की इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पिछले काफी समय से प्रतिमा लगी है। आप सरकार को इतना समय नहीं है कि वह उसका अनावरण कर सके।

हमने सरकार को याद दिलाया और 72 घंटे का समय दिया है कि अगर सरकार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा का अनावरण न किया तो हम सोमवार सुबह 11 बजे पंजाब की जनता के साथ शहीद-ए-आजम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की कुर्बानी का कोई मोल नहीं है।” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भगत सिंह की कुर्बानी का तमाशा बना दिया। अब हम सीधे भगत सिंह को सलाम करेंगे। मुझे नहीं लगता कि आप सरकार ने कोई तैयारी भी की है। उन्होंने पहले पंजाब को नजरअंदाज किया और अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। पता नहीं उस प्रतिमा को कितने महीने हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में नकुड़ के मुगलमाजरा गांव में किसान के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मुझे तो अब यह भी पता चल रहा है कि यह उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं। वह आकर चले भी गए, लेकिन इनके पास भगत सिंह के लिए वक्त ही नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि आप के नेताओं के पास अगर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के लिए वक्त नहीं है तो और किसके लिए वक्त होगा। मैं राज्य और देश की जनता से यही कहना चाहूंगा कि शहीद-ए-आजम के ऊपर कोई कुर्बानी नहीं है। इसलिए हम पूरे पंजाब के लोगों को साथ लेकर अनावरण करना चाहते हैं। हम खुद इस प्रतिमा का अनावरण नहीं करेंगे, बल्कि प्रदेश की जनता से इसका अनावरण करवाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय