Sunday, May 18, 2025

मेरठ में भाजपा नेता की मौत का रहस्य खुला, पत्नी गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में भाजपा नेता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मौत से पहले का विवाद सामने आ गया। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात को शराब के नशे में निशांक ने बदसलूकी और मेरे बाल तक काट दिए। बताया गया कि तमंचे से मारने दौड़ा तो हाथापाई में गोली निशांक को ही लग गई।

बता दें कि शनिवार सुबह घर निशांक गर्ग का शव मकान के अंदर ही मिला। निशांक के सीने पर गोली लगी हुई थी। पत्नी ने बताया था कि रात में करीब तीन बजे निशांक ने नशे में मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई थी। वहीं, रात को निशांक और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी पुलिस को मिला है।

पुलिस पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर रही है। शनिवार सुबह भाजपा नेता निशांक गर्ग का गोली लगा शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बेड पर पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग व भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल पर दौड़े। सूचना पर सीओ दौराला और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया था।

बताया गया कि भाजपा नेता निशांक गर्ग ने लगभग 13 साल पूर्व अशोकपुरी निवासी सोनिया से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा विधान व बेटी कश्वी हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय