Saturday, April 27, 2024

गोरे-गोरे मुखड़े पर काला-काला चश्मा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सूर्य की तेज किरणें जब तन पर पड़ती हैं तो ऐसा लगता है मानो सारा शरीर झुलस जाएगा। ऐसे में कमल के समान कोमल आंखों का प्रभावित होना भी लाजिमी है। सूर्य के खतरनाक यूवी रेंज से जहां पिग्मेंटेशन अधिक होता है और आंखों के पास स्किन भी ढीली हो जाती है वहीं दूसरी ओर आंखों के नीचे डार्क सर्किल भी बन जाते है। ऐसे में गॉगल्स का इस्तेमाल करके आंखों को तेज धूप से बचाया जा सकता है।

गर्मी के समय में गॉगल्स जहां कोमल आंखों की सुरक्षा करती है, वहीं दूसरी तरफ इसके प्रयोग से स्मार्टनेस भी बढ़ जाती है। गॉगल्स आंखों को ठंडक पहुंचाता है, साथ ही वातावरण में व्याप्त धूल-गर्दों से भी आंखों को वह सुरक्षित रखता है।
जब बात स्टाइल की हो तो मैचिंग की बात को कैसे छोड़ा जा सकता है। चूंकि लोकल मेड गॉगल्स सस्ते तथा आकर्षक होते हैं, इसलिए हर  डेस   के मैचिंग के अनुसार उन्हें खरीदा जा सकता है।  डेस   के अनुसार अर्थात् डेस के कलर का गॉगल्स पहनकर चेहरे पर चार चांद लगाया जा सकता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जो महिलाएं पावर ग्लास यूज करती हैं, उन्हें भी फिक्र  करने की जरूरत नहीं। गॉगल में ही पावर डलवाकर उसे स्टाइलिश तथा ट्रेडी अपीयरेंस दिया जा सकता है। इससे पावर और फैशन दोनों ही प्रकार काम लिया जा सकता है।
गॉगल्स सिर्फ सूर्य की तेज किरणों से आंखों की रक्षा ही नहीं करता है बल्कि यह दिमाग को भी ठंडा रखता है। धूप में घूमकर घर आने पर सिर दर्द, आंखों की जलन, आंखों की ज्योति बाधा आदि से गॉगल्स रक्षा करता है। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में भी इसके प्रयोग से चेहरा गुलाब की पंखुडिय़ों की तरह कोमल बना रहता है।

बाजार में गॉगल्स अनेक रंगों में मिल रहे हैं। अपने लुक के अनुसार च्वाइस तो आपको ही करनी है। ब्राउन, ग्रीन व ब्लूटोन वाले ग्लास लड़कों को अधिक भा रहे हैं। लड़कियां पिंक तथा कॉफी ब्राउन कलर के गॉगल्स पर फिदा हैं। राउन्ड, ऑवल, रेक्टै गॉगल्स रिमलेस आदि अनेक रूपों में गॉगल्स उपलब्ध हैं।

गॉगल्स खरीदते समय अपने चेहरे की शेप को भी ध्यान में रखना चाहिए। लंबे चेहरे पर जहां रेक्टेंग्यूलर फ्रेम अधिक फबते हैं, वहीं गोल चेहरे पर रिमलेस व राउन्ड शेप के फ्रेम अधिक सूट करते हैं। राउन्ड शेप फ्रेम एवरग्रीन माना जाता है।
यह हर शेप के चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देता है। आपके गोरे-गोरे चांद जैसे मुखड़े को स्पर्श करने की चाहत में गॉगल्स हैं। बस देर है आपके हां करने की ।
– आरती रानी

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय