Monday, May 19, 2025

देवबंद में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला

देवबंद। देवबंद नगर की शिक्षक कॉलोनी में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। महिला का शव कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद नगर की शिक्षक कॉलोनी निवासी सौरभ की 34 वर्षीय पत्नी मुस्कान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया और इंस्पेक्टर देवबंद सूबे सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाते हुए पति सहित ससुरालियों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
इस दौरान जानकारी होने पर महिला के मुजफ्फरनगर निवासी परिजन भी देवबंद पहुंच गए थे। देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले में पूछताछ चल रही है। मृतका
के परिवार वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुस्कान की पांच वर्ष पूर्व सौरभ के साथ शादी हुई थी। उनके तीन वर्ष का एक लड़का और सवा साल की एक लड़की भी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय