Monday, May 19, 2025

देवरिया और कुशीनगर में बसपा ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सातवें चरण की लोकसभा सीटें देवरिया और कुशीनगर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। गुरुवार को उम्मीदवारों नाम की घोषणा हुई।

कुशीनगर लोकसभा सीट पर दो दिन पहले तक राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे। स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार बसपा के महासचिव के सम्पर्क में रहे। फिर कुछ कारणों से बात नहीं बनी। इसी दौरान बसपा ने कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर ली। जिसके ऊपर बसपा प्रमुख ने मोहर भी लगा दी है।

 

कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया लोकसभा सीट सन्देश यादव उर्फ मिस्टर को बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित कर दिया। देवरिया लोकसभा सीट पर सन्देश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर कोई तैयारी नहीं थी। नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही मिस्टर यादव को बसपा ने चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय