Saturday, May 10, 2025

बसपा ने मथुरा लोकसभा सीट पर जाट कार्ड खेला, कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटा

मथुरा- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मथुरा लोकसभा सीट से अपने पुराने घोषित प्रत्याशी को बदलते हुए नया प्रत्याशी घोषित किया है।

इस बात की पुष्टि आज देर शाम बसपा के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलकांत उपमन्यु की जगह बाबा कढे़रा सिंह स्कूल नगला अक्खा गोवर्धन के संचालक सुरेश सिंह को मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

उन्होंने कहा कि उनके नामांकन दाखिल करने की तिथि बाद में घोषित कर दी जाएगी।दो बार की सांसद और भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को चुनावी मुकाबले में घेरने के लिए बसपा और कांग्रेस ने भी जाट कार्ड खेला है। कांग्रेस से अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह प्रत्याशी होंगे, तो बसपा ने पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह पर दांव लगाया है। दो-दो सेलिब्रिटी के मैदान में आने से चुनावी मुकाबला काफी रोचक होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय