Saturday, February 22, 2025

अतिक्रमण पर आज भी गरजे प्रशासन के बुल्डाेजर

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार को लाइन नंबर 8 में अतिक्रमण हटाने के बाद, आज मंगलवार को थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने चोरगलिया रोड और लाइन 17 में दुकानों के सामने से कब्जे हटाए। सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया और निगम प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई अतिक्रमण करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद, लोगों ने खुद ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बनभूलपुरा में बिना परमिट चल रहे टेंपो को भी सीज किया और छह से अधिक टेंपो सीज किए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय